विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में टीएयू का अनूठा जागरूकता कार्यक्रम, चार फरवरी को होगा द कैंसर क्वेस्ट

Update: 2026-02-03 11:44 GMT

 उदयपुर, । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहर में कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जन सहभागिता कार्यक्रम द कैंसर क्वेस्ट प्ले फॉर परपज आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन टीएयू संस्था द्वारा चार फरवरी को शाम चार बजे से सात बजे तक द अर्बन स्क्वायर थर्ड स्पेस उदयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना, समय पर जांच की जरूरत को समझाना और आमजन को रोकथाम के उपायों के प्रति प्रेरित करना है। टीएयू लंबे समय से स्वास्थ्य विषयों पर संवादात्मक और अनुभव आधारित तरीकों से लोगों तक जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इस आयोजन का नेतृत्व टीएयू की संस्थापक डॉ नताशा लालवानी कर रही हैं, जो शाल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद में कंसल्टेंट ओरल कैंसर सर्जन हैं। वे कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनके साथ सह संस्थापक पल्लवी तोतलानी, टीम सदस्य डॉ सुदेशना प्रभु और उपासना भी आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं।

कार्यक्रम को पारंपरिक भाषणों से हटकर खेल, संवादात्मक गतिविधियों और अनुभव आधारित सत्रों के रूप में तैयार किया गया है, ताकि युवा, परिवार और आम नागरिक सहज रूप से जुड़ सकें और कैंसर से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस जागरूकता पहल में अरजो सॉल्यूशंस, डीएनए वेलनेस, आयोटा डायग्नोस्टिक्स और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहयोगी संस्थाओं के रूप में भाग ले रहे हैं। ये संस्थाएं आधुनिक तकनीक और स्क्रीनिंग के जरिए समय पर कैंसर पहचान को बढ़ावा दे रही हैं।

इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक के अनुरूप कार्यक्रम का संदेश है कि कैंसर के प्रति सजगता केवल मरीजों तक सीमित नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और यह प्रयास सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन जारी रहना चाहिए।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News