उदयपुर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ‘संस्कृति सृजन पखवाडे़’ के अंतर्गत राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से पं. दीनदयाल जयन्ती की पूर्व संध्या पर 24 सितम्बर को अपराह्न 3.30 बजे अकादमी पुस्तकालय भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय के साहित्यिक योगदान विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। अकादमी सचिव डॉ. बसन्त सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि उदयपुर -शहर विधायक ताराचन्द जी जैन होंगे। मुख्य वक्ता डॉ. कुंजन आचार्य होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विजय प्रकाश विप्लवी विचार व्यक्त करेंगें।