उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 15 नवम्बर को राज्य एवं संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले घूमर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर मंगलवार 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक होगी। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम स्थल के चयन, कानून व्यवस्था व पार्किंग, टेन्ट, लाईटस्-साउण्ड, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा, ट्राईबल शॉप, फुड स्टॉल आदि व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे।