जैन समाज का गरबा महोत्सव 22 सितंबर से

Update: 2025-09-19 08:58 GMT

उदयपुर, । सामाजिक संस्था  महावीर युवा मंच संस्थान, भारतीय जैन संघटना एवं जैन जागृति सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में तीनों ही संस्थाओं के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में जैन समाज का गरबा महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर से 24 सितम्बर तक शुभ मंगल गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

फत्तावत ने बताया कि डांडिया महोत्सव में जैन समाज जन पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इस बार गरबा महोत्सव में हिन्दी फिल्मी फूहड़ गाने नहीं चलाएंगे एवं विधर्मियों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। शक्ति पूजन के साथ पारंपरिक नृत्य करेंगे। डांडिया महोत्सव में तीनों संगठन के पारिवारिक सदस्यों को पास द्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा। मूर्ति की तस्वीर की स्थापना होगी। प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाले 21 प्रतियोगियों को अलग-अलग श्रेणियों में पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को की बैठक हुई। नवरात्रि डांडिया महोत्सव के लिए आयोजित बैठक में महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा ऋतु मारू, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अलग-अलग कमेटियां बनाकर गरबा महोत्सव की तैयारियों में जुट गए।

Similar News