मूर्ति विसर्जन का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-10-03 14:13 GMT

उदयपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल के राजकुमार जैन ने बताया कि नौ दिनों तक माताजी की पूर्ण भक्तिभाव से आराधना की गई। मूर्ति विसर्जन केर साथ ही गरबा महोत्सव का समापन हुआ। सभी कॉलोनीवासियों की ओर से डांडिय़ों की खनक के साथ देर रात तक गरबा खेला गया। इस अवसर पर जगदीश चौबीसा, कमलकांत मेनारिया, कालूलाल वेद, गणेश लाल औदिच्य, गोपाल औदिच्य, पुष्कर मेनारिया, मुकेश मूदंड़ा, सुरेश टेलर, रोहित मेघवाल, अनिल मेघवाल, मनद तेली, हेमेन्द्र कुमावत, पुष्कर सुथार, मेहन्द्र सिंह, भावेश टेलर, प्रकाश कुमावत, गोपाल पुर्बिया आदि मौजूद। 

Tags:    

Similar News