उदयपुर जिले में अब 2255 मतदान केंद्र, प्रदेश में बने 8840 नए बूथ

Update: 2025-09-20 18:06 GMT

उदयपुर। प्रदेश में मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात उदयपुर जिले में अब 2255 मतदान केन्द्र हो गए हैं। अब तक जिले में 1936 मतदान केन्द्र थे। प्रदेश में 8840 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दी है। इस तरह राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवीन महाजन ने ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1200 तक रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में 17829 मतदान केंद्र ऐसे थे जिनमे मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले समस्त मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया जाना है, जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदान केंद्र के पुनर्गठन प्रस्तावों को स्वीकार कर 8840 नए मतदान केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। इस तरह राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे। इन सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गयी है।

Tags:    

Similar News