पालीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
उदयपुर । मेवाड़ जनशक्ति दल की मुख्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होटल कैंडलवुड में आयोजित की गई। इस बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र बोयल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से की। संगठन के संरक्षक अतुल शर्मा ने मेवाड़ जनशक्ति दल के उद्देश्यों और पिछले छह महीनों में आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में आगामी पावर कार्ड लॉन्च करने की योजना पर चर्चा की गई। पावर कार्ड की विशेषताओं और इसके लाभों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन के संरक्षक गिरीश जोशी ने यज्ञोपवीत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसके महत्व को समझाया। सीए कर्तव्य शुक्ला ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल के चयन की घोषणा की, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. नवीन गोयल और एडवोकेट निर्मल पंडित ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने संगठन की आगामी योजनाओं और महाराष्ट्र और गुजरात में विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की कार्य योजना पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में परमवीर सिह राव,हरिओम पालीवाल,अतुल चौबे, ओमप्रकाश औदीच्य,भुवनेश्वर श्रीमाली, डॉ चित्रसेन,भूपेश शर्मा,ऋत्विक चौबीसा,कमल शर्मा,आशीष शर्मा,दिनेश औदीच्य,किशन सोनवाल,अरुण कोठारी,भुवनेश्वर सनाढ्य,अशोक मीणा गोविंद,मनीष पोखरना,रुद्रेश दावे,मोतीलाल औदीच्य मौजूद थे! संगठन के संस्थापक नरेश शर्मा ने स्वच्छता अभियान की महत्ता पर जोर दिया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से संगठन में सहभागिता करने का आग्रह किया और कहा कि संगठन हमेशा हर व्यक्ति के साथ खड़ा है