सांसद खेल महोत्सव - धार में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Update: 2025-10-09 19:20 GMT



उदयपुर, । ग्राम पंचायत धार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर्ष और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिताओं में महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, कबड्डी और एथलेटिक्स में दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच भगवती गमेती, पंचायत खेल महोत्सव प्रभारी शांतिलाल गमेती, तख्ता राम गमेती, लक्ष्मण पालीवाल, वक्ता राम गमेती, हिम्मत सिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह राणावत, अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉज खिलाड़ी डाली गमेती, मोहनलाल गमेती और खुमाराम गमेती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलाई गई।

खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान

उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत धार की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता तनिष्का चौधरी और अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्वर्ण पदक विजेता गोमती गमेती ने राज्य विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता यशोदा गमेती, डाली गमेती व जमकू गमेती को सम्मानित किया।

क्रिकेट (बालक व बालिका वर्ग)रू धार विजेता रही इसी प्रकार वॉलीबॉल में बडंगा, रस्साकस्सी में वियाल, कबड्डी में कुंडाल की टीम विजेता रही। वही दौड में मुकेश गमेती व निमा गमेती विजेता रहे। प्रतियोगिताओं के समापन पर एशियाई लैक्रॉज खेलों की रजत पदक विजेता सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, विशाखा मेघवाल और मीरा दौजा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रश्मि जैन, बेला सोलंकी, नारायण सिंह गहलोत, निहाल वडेरा, जगदीश सिंह राजपूत, प्रेम सिंह भाटी, अनुकूल मिश्रा, सुमित्रा सेवक, रेखा जोन, रेखा टांक, सरदार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Similar News