स्वच्छता ही सेवा का संदेश देती शिल्पग्राम की रंगोली

By :  vijay
Update: 2025-09-19 09:36 GMT

उदयपुर, । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘‘स्वच्छोत्सव’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यटक स्थल शिल्पग्राम में स्वच्छता का संदेश देती सुंदर रंगोली का विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। उक्त रंगोली को देशी एवं विदेशी सैलानियों ने निहारा एवं स्वच्छता को अपनाने की शपथ ली। यह जानकारी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने देते हुए बताया कि इसी क्रम में विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गणगौर घाट एवं बागोर की हवेली में स्वच्छता थीम आधारित रंगोली का प्रदर्शन 20 सितम्बर शनिवार को सुबह किया जाएगा।

Similar News