उदयपुर, । उदयपुर में आगामी 14 एवं 15 अक्टूबर को प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल तथा विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की राष्ट्रीय कांफ्रेन्स के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के उपराज्यपाल एवं पर्यटन मंत्री उदयपुर आएंगे।
इसी क्रम में केंद्र शासित प्रदेश अण्डमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल एडिमिरल डी के जोशी 13 अक्टूबर को दोपहर 12.25 बजे उदयपुर आएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी सोमवार शाम 7 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। त्रिपुरा राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन एवं पर्यटन, मंत्री सुशांता चौधरी सोमवार को सायं 7ः20 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से उदयपुर आएंगे। इसी प्रकार नागालैण्ड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इमन्ना अलोंग भी 13 अक्टूबर की शाम 7.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। आंध्रप्रदेश के पर्यटन मंत्री कन्डूला दुर्गेश 14 अक्टूबर को सुबह 9.25 बजे उदयपुर आएंगे। इसी प्रकार उत्तरप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीरसिंह तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी 13 अक्टूबर को शाम 7.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।