अग्रसेन जयंती पर गुलाबबाग में किया वृ़क्षारोपण

Update: 2025-09-19 11:33 GMT

उदयपुर। 1008 महाराजा अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को समाजजनों की ओर से गुलाबबाग में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।

मुख्य संयोजक अशोक अग्रवाल तथा प्रचार प्रसार समिति संयोजक रवींद्र अग्रवाल व राजेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमांे के तहत रक्तदान, गौवंश को चारा, मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण, वाहन रैली, हवन पूजन, झंडारोहण तथा सांस्कृतिक संध्या की रचना की गई है। गुरुवार को समाजजनों की ओर से गुलाबबाग में नवलखा महल के सामने 121 पौधरोपण किया गया। इनमें विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे शामिल है। इस दौरान उदयपुर को सुंदर बनाने के लिए साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया। संयोजक अशोक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है जिसके लिए पहल करने की आवश्यकता है। 


Tags:    

Similar News