स्वयंसेवकों ने मिलाई कदम ताल, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

By :  prem kumar
Update: 2024-06-03 14:51 GMT

  जहाजपुर .राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़ प्रांत द्वारा आदर्श विद्या मंदिर, माध्यमिक विद्यालय, जहाज़पुर में चल रहे व्यवसायी एवं कर्मचारियों के संघ शिक्षा वर्ग के शिक्षार्थीयों द्वारा आज  घोष के साथ कदम ताल करते हुए पथ संचलन निकला। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक संघ की पूर्ण गणवेश में, सधे हुए कदमों से, कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। मार्ग में संचलन दर्शन एवं स्वयंसेवकों के उत्साहवर्द्धन हेतु  कैलाश चंद्र , क्षेत्र प्रौढ़ कार्य प्रमुख एवं वर्ग के सर्वाधिकारी  सीताराम  जाट उपस्थित रहे। पथ संचलन का मार्ग में जगह जगह विविध सामाजिक संगठनों मुख्य रूप से भारत विकास परिषद्, विद्या भारती, शिक्षक संघ(राष्ट्रीय), विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं आम जनता द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर, माध्यमिक विद्यालय से आरंभ हो कर मुख्य बाजारों से होता हुआ बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। संघ शिक्षा वर्ग का प्रगट समापन समारोह गुरुवार 6 जून 2024 को सायं काल 6.00 बजे आदर्श विद्या मंदिर, माध्यमिक विद्यालय, जहाज़पुर में परमादर्श महा मंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी श्री जगदीश पुरी  महाराज के पावन सानिध्य में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता   निम्बाराम  , क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे ।

Similar News