बनेड़ा भाजपा मंडल की कार्य समिति की बैठक आयोजित

By :  naresh
Update: 2024-07-28 13:51 GMT

बनेड़ा (हेमराज तेली) कस्बे में भाजपा मंडल की कार्य समिति की बैठक का आयोजन घाटी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिस बैठक की शुरुआत विधायक लालाराम बैरवा के भाषण से शुरू हुई। उन्होंने बताया की अभी बजट में सरकार ने किन विकास कार्यों की घोषणा की और आने वाले समय में कैसे सरकार नए आयाम स्थापित करेगी उसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी ने राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया जिसका समर्थन गणपत सुथार व राजमल खींची ने किया।

मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य ने तीसरी बार मोदी सरकार के बनने के बाद सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। और राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद किन नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया वह पेपर माफिया की किस प्रकार रीड की हड्डी तोड़ी गई। बैठक में मंडल प्रभारी सुरेंद्र सुवालका, मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह व राजमल खींची, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी एवं मंडल उपाध्यक्ष विनोद व्यास व भेरू लाल लक्षकार वरिष्ठ कार्यकर्ता मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच गण, शक्ति केंद्र प्रमुख बाबूलाल लाल माली व बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित हुए थे।

Similar News