बरसती बारिश के बीच पेड़़ लगाकर ली सुरक्षा की जिम्मेदारी, युवाओं ने लिया संकल्प
By : naresh
Update: 2024-08-05 13:17 GMT
पारोली। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत क्षेत्र के पारोली के भुणाजी महाराज स्थानक तथा दांतड़ा में कई जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बरसती बारिश के बीच फलदार और छायादार 51 पौधे लगाए गए।
भाजपा युवा नेता भरत सिंह राठौड़ ने इस मौके पर कहा की सभी मिलकर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए , जिससे वसुंधरा हरी भरी हो तथा जब वसुंधरा हरी भरी होगी तो निश्चित रूप से खुशहाली आएगी। मौके पर मौजूद सभी युवाओ ने भूपेंद्र सिंह राठौर की अगुवाई में21 युवाओं ने11 पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कमल सिंह, भूपेन्द्र सिंह राठौड़, बलवीर सेन, भगवान सिंह, गजराज सिंह, सरवन सिंह, भारत सिंह, हिम्मत सिंह, घनश्याम भांभी सहित कई जने मौजूद थे।