नाग पंचमी पर कालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक व पंचामृत द्वारा किया यज्ञ
By : naresh
Update: 2024-08-09 10:52 GMT
धनोप (राजेश शर्मा) । पनोतिया ग्राम में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर काला जी महाराज के स्थान पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की ओर से श्री नाग देवता की दुग्धाभिषेक व पंचामृत अभिषेक कर यज्ञ किया गया। पंडित दया शंकर जोशी पनोतिया ने बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक 3 घंटे यज्ञ हवन में 505 आहुतियां दी गई। हवन में बेठे सभी यजमानों ने 101 आहुतियां देकर सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर पुजारी रामराज माली, सत्यनारायण माली, शीशपाल माली, हरि प्रकाश जोशी, मनीष जोशी, कालू खाती, उगलाल कुमावत, धीरज माली आदि उपस्थित रहेl