राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप में स्वतंत्रता दिवस मनाया

Update: 2024-08-15 10:47 GMT

धनोप (राजेश शर्मा) । 78वें स्वतंत्रता दिवस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। धनोप ग्राम पंचायत पर सरपंच रिंकू देवी वैष्णव द्वारा ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में सहकारी समिति, आयुर्वेदिक चिकित्सालय व आंगनबाड़ी पाठशाला पर भी ध्वजारोहण किया गया। स्थानीय विद्यालय में संस्था प्रधान जितेंद्र राय उपाध्याय व कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया। उसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार तिलक लगा माला पहनाकर किया गया।

छात्र -छात्राओ द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भामाशाहों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उत्साहवर्धन के साथ ढेर सारे ईनाम दिए गए। ग्राम पंचायत द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों मे मिठाई दी गई। भामाशाह द्वारा बच्चों कों फल बांटे गए। मातेश्वरी नवयुग मंडल धनोप द्वारा विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं, विद्यालय स्टाफ तथा कार्यकर्ता कों नुगति, पकोड़ी, पुड़ी, दाल बनाकर भोजन कराया गया। भोजन कार्यक्रम समाप्ति के 1 घंटे बाद क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई।

Similar News