अज्ञात व्यक्ति ने दो गायों पर किया धारदार हथियार से हमला, ग्रामीणों में आक्रोश
By : राजकुमार माली
Update: 2025-09-28 17:55 GMT
शाहपुरा। तहसील क्षेत्र की ईटमारिया ग्राम पंचायत के नाहरगढ़ गांव में रविवार दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने दो गायों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गायें घायल हो गईं।
गायों के शरीर पर गहरे घाव बने हैं, । इनमें से एक गाय की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बारे में कैलाश गाडरी ने बताया की इस हमले से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामवासियों ने बताया कि वे हमलावर का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल दोनों गायों का ग्रामीणों की मदद से उपचार कराया जा रहा है।