पीपलूंद में महर्षि गौतम जयंती जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, शोभायात्रा निकाली
पीपलूंद। दुर्गेश रेगर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में गुरुवार को हिंदू नव वर्ष व महर्षि गौतम जयंती पर भव्य शोभायात्रा डीजे के साथ निकली गई। ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम जन्मोत्सव जन्म जयंती धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में मनाई गई। एवं शोभायात्रा डीजे के साथ में निकली गई। शोभायात्रा पीपलूंद कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार, देव जी का थड़ा, मेंन रोड से पीपलूंद बस स्टैंड, व इत्यादि गली मोहल्लों सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पालेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां पर महर्षि गौतम ऋषि की महाआरती कर और भगवान महर्षि गौतम के भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जलपान, चाय, व शरबत पिलाया गया। महर्षि गौतम जी के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी गई। पीपलूंद के सभी ब्राह्मणों ने निर्णय लिया कि अगले वर्ष इससे भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए महर्षि गौतम जन्मोत्सव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस दौरान गोपी लाल व्यास, सत्यनारायण तिवाडी, रमेश तिवाड़ी, कैलाश शर्मा, मूलचंद तिवाडी, विष्णु तिवाडी, पंकज पांडेता, चंद्रेश शर्मा, रामपाल पंचोली, राजकुमार पंचोली, देबी लाल पांडेता, सहित इत्यादि मौजूद रहे।