हरिवंश कीर सेवा समिति धानेश्वर की नई कार्यकारिणी गठित

Update: 2026-01-19 12:18 GMT

 फूलियाकलां राजेश शर्मा।। हरिवंश कीर समाज आम चौखला धानेश्वर की बैठक श्रीराम लक्ष्मण जानकी मंदिर, धानेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में समाज सुधार और मंदिर विकास कार्यों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से मोतीलाल कीर सरदारपुरा को अध्यक्ष, श्रीराम कीर नई अरवड़ और शिवराज कीर अलाम्बू को उपाध्यक्ष, किशनलाल कीर फूलियाकलां को सचिव, धनराज कीर फूलियाकलां को सह सचिव, जगदीश कीर सणगारी को कोषाध्यक्ष और प्रहलाद कीर कैरोट को सह कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

साथ ही समाज के मंदिर विकास कार्यों में सहयोग हेतु 11 सदस्यों की एक और कमेठी भी बनाई गई। इस कमेठी में लादू कीर धनोप और सुखदेव कीर सांगरिया को महामंत्री, मनराज कीर अलाम्बू को मंत्री, गोपाल कीर कैरोट को संगठन मंत्री, शोभाराम कीर फूलियाकलां को मिडिया प्रभारी, मोहन कीर इंद्रपुरा को प्रचार मंत्री तथा कालूराम कीर पुरानी अरवड़, सूरजकरण कीर राज्यास, विष्णु कीर ईटड़िया, पप्पू कीर पिपलाज और बद्री कीर सरसुन्दा को सदस्य नियुक्त किया गया।

मोतीलाल कीर ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने, फिजूलखर्च पर रोक लगाने, शिक्षा व्यवस्था सुधारने, नशामुक्ति अभियान चलाने और मृत्युभोज को सीमित करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही धानेश्वर मंदिर का विकास कार्य आगामी छह महीनों में प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष कालूराम कीर, शाहपुरा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल कीर, रामप्रसाद कीर, मदन कीर, रामराज कीर, मुकेश कीर, नारायण कीर, आशाराम कीर, केदार कीर और अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Similar News