बनेड़ा के के भंडारी। कस्बे में शनिवार को उस समय खासा उत्साह देखा गया जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक दौरे पर पहुंचे। सुबह ट्रेन से भीलवाड़ा पहुंचने के बाद उन्होंने होटल में विश्राम किया और फिर शाहपुरा के लिए रवाना हो गए। दिन में शाहपुरा से लौटते समय वे सपत्नीक बनेड़ा पहुंचे।
बनेड़ा के नजर बाग स्थित अक्षय भवन में पहुंचने पर राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया तथा ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बनेड़ा राज परिवार से जुड़े अपने पुराने संस्मरण साझा किए और उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे में उत्साह का माहौल बना रहा।
इससे पहले झालरा महादेव मंदिर के बाहर, बनेड़ा कांग्रेस कार्यालय और सदर बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अक्षय भवन में मुलाकात के बाद वे महासतिया जी गए, जहां पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात अक्षय देराश्री निवास पर राजपरिवार के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह कमालपुरा के समीप स्थित राजबाग रिसोर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने भी आए थे। उनके इस पूरे दौरे के दौरान बनेड़ा राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया साथ रहे। कार्यक्रम में बनेड़ा थाना अधिकारी बछराज धायल और तहसीलदार संतोष सुनारीवाल भी स्टाफ सहित मौजूद रहे।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
