अरवड़ बांध में आया 10 फीट पानी, वहीं क्षेत्र में हुई 15 एमएम बारिश
By : naresh
Update: 2024-08-25 13:12 GMT
धनोप (राजेश शर्मा) । धनोप क्षेत्र सहित सांगरिया, अरवड़, देवरिया, पनोतिया, राज्यास, रलायता, राजपुरा में तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार, रविवार से बारिश का दौर जारी है। रविवार को सुबह 4 से 5:30 बजे तक जमकर बारिश हुई। उसके बाद सुबह से हर आधे एक घंटे में हो रही लगातार बरसात से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। काश्तकार भी लगातार वर्षा होने से परेशान दिखाई दिए। पशुपालक भी पशुओं को चारा चराने चारागाह में नहीं ले जा पाए। अतिवृष्टि से किसानों के खेतों उगी फैसले नष्ट हो गई व लगातार वर्षा होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के सभी जलाशय तालाबों में पानी की आवक हुई। क्षेत्र का सबसे बड़ा अरवड़ बांध 24 फीट भराव क्षमता का है जिसमें में लगभग 10 फीट पानी की आवक हुई वहीं क्षेत्र में 15 एमएम वर्षा हुई।