फुलिया मंडल की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को

By :  naresh
Update: 2024-08-12 11:29 GMT

धनोप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के फुलियां कलां मंडल में भाजपा तिरंगा यात्रा मंगलवार 13 अगस्त को सुबह 10 बजे धनोप ग्राम पंचायत से होते हुए धनोप माताजी मंदिर पर समापन होगा। तिरंगा यात्रा संयोजक व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश प्रजापत ने बताया कि फुलियां मंडल की तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा के नेतृत्व निकाली जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष, बुत अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व व सरपंच मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा के लिए सुबह 10 बजे धनोप बस स्टैंड पर एकत्रित होना है।

Similar News