भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला 27 को
By : naresh
Update: 2024-08-25 10:33 GMT
धनोप (राजेश शर्मा) । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सदस्यता अभियान मण्डल कार्यशालाओं का आयोजन 25 से 27 अगस्त के मध्य किया जाएगा। भाजपा फुलियां मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा ने बताया कि फुलियां मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला 27 अगस्त मंगलवार को छिपा का बालाजी फुलियां में सुबह 10 बजे है। जिसमें मुख्य वक्ता दिनेश पत्रिया रहेंगे। सदस्यता अभियान कार्यशाला में मंडल के सभी कार्यकर्ता को आना अनिवार्य है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि फुलिया मंडल में संयोजक व सहसंयोजक बनाए गए। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से फुलिया मंडल से भेरूलाल नायक को संयोजक तथा देवकुश गोदारा व चेतना लोहार को सहसंयोजक बनाया गया।