डीएमएफटी फंड से स्कूलों में कमरों का निर्माण कार्य स्वीकृत

Update: 2024-08-16 10:50 GMT

धनोप (राजेश शर्मा) । शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने डीएमएफटी फंड से फुलिया कला उपखंड क्षेत्र के रा उ प्रा वि माली खेड़ा धनोप में चार कक्षा कक्ष निर्माण में 40.52 लाख, रा बा उ प्रा वि पुरानी अरवड़ में दो कक्षा कक्ष निर्माण में 20.26 लाख, रा उ मा वि राजपुरा में दो कक्षा कक्ष निर्माण में 25.28 लाख, रा बाउ मा वि फुलियां कलां में चार कक्षा कक्ष निर्माण में 50.56 लाख, रा उ प्रा वि ईटडियां में चार कक्षा कक्ष में 40.52 लाख, रा बा उ मा वि राज्यास में चार कक्षा कक्ष निर्माण में 50.56 लाख, रा उ प्रा वि रलायता में दो कक्षा कक्ष निर्माण में 20.26 लाख, रा उ मा वि बालापुरा छः कक्षा कक्ष निर्माण में 75.84 लाख, रा बा उ प्रा वि डोहरिया में चार कक्षा कक्ष निर्माण में 40.52 लाख, रा उ मा वि डोहरिया में प्रार्थना स्थल व सभा स्थल में 40 लाख, रा बा उ मा वि पनोतियां में आठ कक्षा कक्ष, एक प्रधानाध्यापक कक्ष, किचन शेड 2, यूनिट शौचालय व पेयजल निर्माण में 115.15 लाख स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें फुलियां कलां मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा, संपूर्ण मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्यों तथा ग्राम वासियों ने विधायक बैरवा का आभार जताया।

Similar News