भीलवाड़ा: चेटीचंड महापर्व की तैयारियों को लेकर सिंधी समाज की बैठक, 20 मार्च को मनेगा उत्सव
भीलवाड़ा (पिकू खोतानी): सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का प्राकट्य दिवस 'चेटीचंड' इस वर्ष 20 मार्च, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस महापर्व के विराट आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झूलेलाल मित्र मंडल, हेमराजमल साहब सेवा समिति सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चेटीचंड के उपलक्ष्य में शहर के आठों झूलेलाल मंदिरों में 8 दिवसीय विशेष आयोजन होंगे, जिनमें भजन संगत, कीर्तन, पुष्प अर्पण, आम भंडारा और भव्य शोभायात्रा शामिल हैं। संस्था अध्यक्ष गुलशन कुमार विधानी ने बताया कि 15 मार्च को नाथद्वारा सराय स्थित मंदिर में शिक्षाविदों का सम्मान और सायंकाल में पूज्य बहराणा साहिब की स्थापना कर ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। समाजजनों ने इस महापर्व को 'सिंधियत दिवस' के रूप में पारंपरिक अनुष्ठानों, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455