भीमपुरा बांध ओवर फ्लो चली चादर, देखने उमड़े ग्रामीण

By :  naresh
Update: 2024-09-06 13:19 GMT

शक्करगढ़ (सांवरिया साल्वी) । लगातार हो रही बारिश के बाद शक्करगढ़ सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नाले ओवर फ्लो हो चुके हे ।तालाबों में बड़ी मात्रा में पानी की आवक हुई। क्षेत्र के दोनो ही बांध देवनारायण सागर स्मेलिया बांध उर्ना व भीमपुरा बांध शक्करगढ़ छलकने लगे। पिछले सप्ताह देवनारायण बांध की चादर चली उसके बाद से ही लोगो में भीमपुरा बांध के भरने की उम्मीद जग गई थी।

शुक्रवार को ग्रामीणों का इंतजार खत्म हुआ शाम होते होते बांध ओवरफ्लो हो गया। इसकी सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में चादर देखने के लिए उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया की भीमपुरा बांध में 13 .5 फीट भराव के बाद चादर चली। शक्करगढ़, बेइ और बाकरा क्षेत्र के दर्जनों गावो की सेकडो बीघा जमीन दोनो बांधो के पानी से सिंचित होती हे। किसानों की रबी की फसल की पैदावार अच्छी होने की आस जगी।

Similar News