सीएलजी की बैठक आयोजित

By :  naresh
Update: 2024-09-10 14:33 GMT

बनेड़ा (हेमराज तेली) कस्बे के थाना परिसर में मंगलवार को आगामी त्योहारों को लेकर थाना अधिकारी हीरालाल वर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वीर तेजाजी के मेलें एवं जलझूलनी एकादशी तथा बारावफात के त्योहारों को आपसी भाईचारें के साथ मनाने के लिए बैठक में चर्चा की गई। इसके साथ ही थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों तथा मृतकों को अस्पताल में पहुंचाने पर लाने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की इसके ऊपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तथा घायलों को अस्पताल लाने वालें लोगों को 10 हजार रुपए इनाम राशि दी जाएगी। 

सरकार की तरफ से उन्होंने सभी समाज के वर्गों को अपने त्योहार आपसी भाईचारें से मनाने की अपील की गई। सीएलजी की मीटिंग में शंभू लाल देराश्री, कैलाश चंद्र देराश्री, वार्ड पंच दिनेश कुमार सोनी, नियाज मौहम्मद सिलावट सहित पुलिस स्टाफ इत्यादि उपस्थित थें।

Similar News