सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित
By : naresh
Update: 2024-09-23 13:50 GMT
शक्करगढ़ (सांवरिया सालवी) । शकरगढ़ पुलिस थाना में प्रभारी हेमराज मीना की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी ने बताया की कुछ दिनों से शाहपुरा जिले में हो रही हलचल को लेकर शोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट नही डाले। साथ ही गलत सूचनाओं को बिना सोचे समझे नही फैलाए ताकि क्षेत्र में दोनो समुदायों में आपसी सौहार्द बना रहे एवम आगामी त्योहारों को लेकर दिशा निर्देश दिए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिदायत दी गई। इस दौरान राजिविका कलस्टर मेनेजर शिला राय, सोहन लाल नामा, पुखराज खटीक, मानसिंह मीना, नूरबक्ष, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, महिला सखी सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।