बराटिया गौ उपचार केंद्र में गौ सेवा का सराहनीय कार्य, मजदूर संघ ने भेंट किए सात पंखे

Update: 2026-03-23 16:37 GMT

शाहपुरा। क्षेत्र स्थित बराटिया गौ उपचार केंद्र में बीमार एवं घायल गौ माताओं की सेवा के लिए निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगुचा खान मजदूर संघ ने गौ सेवा के इस पवित्र अभियान में सहयोग देते हुए सात पंखे भेंट किए।

गौशाला से जुड़े गोभक्तों द्वारा निस्वार्थ भाव से शुरू की गई यह सेवा आज बड़े स्तर पर पहुंच चुकी है। उनके समर्पण और सेवा भावना से प्रेरित होकर मजदूर संघ ने यह सहयोग प्रदान किया, जिससे भीषण गर्मी के मौसम में बीमार गौ माताओं को राहत मिल सकेगी।

इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन एवं समस्त गोभक्तों ने आगुचा खान मजदूर संघ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से गौ सेवा कार्य को और अधिक मजबूती मिलती है।

गौरतलब है कि गौशाला में निरंतर गौ माताओं के उपचार, देखभाल एवं सेवा के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सहयोग किया जा रहा है, जो एक प्रेरणादायक उदाहरण बनता जा रहा है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News