शहीद सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु को रायपुर में दी श्रद्धांजलि
रायपुर , शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा बस स्टैंड स्थित पुराने पुलिस थाना भवन के बाहर शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु, शहीद,भगत सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम भाजपा की मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मीरा किराड ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों के समक्ष गुलाब पुष्प अर्पित किए । इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहे अमर रहे, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि के जय घोष लगाए गए। 2 मिनट के मौन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रशासक रामेश्वर लाल छीपा, पंचायत समिति सदस्य कुलदीप त्रिवेदी, गौरव कोठारी, राजेंद्र टाँक,राधेश्याम काबरा, रामगोपाल दाधीच, गोपाल कृष्ण त्रिवेदी, चंद्रशेखर सेन, गोपाल लाल भदादा, भैरूसिंह सिसोदिया, कन्हैयालाल माली, शहीद भगत सिंह क्लब के मुकेश सेन, भारत सेन, सुनील सोनी, रोहित मिश्रा, कुलदीप दाधीच, दीपांशु तंवर, विकास दाधीच, रवि सोनी, पंकज वैष्णव बोराणा, चिराग जोशी, महावीर माली, विशाल वैष्णव,अनिल सोनी सहित सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र वैष्णव ने किया।