फूलियाकलां राजेश शर्मा।
होली और धुलंडी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। थाना फूलियाकलां इलाके (कस्बे) में पुलिस द्वारा रूट मार्च निकाला गया और लगातार गश्त की जा रही है। थाना अधिकारी भवानी सिंह शेखावत (आरपीएस) ने जानकारी दी कि आगामी त्यौहार होली व धूलंडी को ध्यान में रखते हुए रविवार को रात्रि में रूट मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, सभी नागरिकों से सौहार्द और एकता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।