सुने मकान से सवा किलो चांदी के आभूषण, सोने के 5 मांदलिया व 1500 की नगदी ले उडे़ चोर
फूलियाकलां राजेश शर्मा। दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा चोरी को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात (आभूषण) ले उड़े चोर। प्रार्थी रामकरण पिता घीसा बैरवा निवासी मालीखेड़ा (मगनपुरा) ने फूलियाकलां थाने में रिपोर्ट दी की बुधवार 25 फरवरी को करीब दिन में 12 बजे की घटना है कि हम सभी घर वाले बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। घर पर मेरी बच्ची ममता स्कूल से करीबन 4 बजे वापस आई तो घर का ताला खुला हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस पर मेंरी पुत्री ने पास ही हमारे बाडे़ में मेंरे पिताजी थे उन्हें बुलाकर लाई और उन्होंने उक्त घटना की जानकारी मुझे दी। हमने घर पर आकर देखा तो घर से ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीबन चांदी के चार हाथ के कुंचा, आंवला जोड़ी, चार चेन चांदी की अंगूठियां बिछुड़िया करीबन 1 किलो 250 ग्राम वजनी चांदी थी और सोने के पांच मांदलिया तथा 1500 रुपए की नगदी जो बक्से में पड़े थे। जिसका ताला तोड़कर चांदी सोने के उक्त जेवरात चुरा कर ले गए। अज्ञात चोर घर पर कोई व्यक्ति नहीं होने का फायदा उठाकर उक्त घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी ने कानूनी कार्यवाही की मांग की व मुझे राहत प्रदान करें।