फूलियाकलां राजेश शर्मा। हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति एवं धर्म एवं सामाजिक एकता का प्रतीक हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार 8 फरवरी को धनोप में होगा। सकल हिंदू समाज धनोप मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में धनोप, सांगरिया, बावड़ी पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। गांव में हिंदू जागरूकता को लेकर शनिवार 7 फरवरी को वाहन रैली पाबूजी महाराज से शाम 7 बजे प्रारंभ हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। रविवार 8 फरवरी को कलश यात्रा प्रात: 9:15 बजे तालाब वाले बालाजी मंदिर से शुरू होगी जो शिवाजी चौक से होकर धर्म सभा स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचेगी। जहां 12:15 बजे से धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें संत चरणदास जी महाराज, संत अमरमुनि जी महाराज, संत राजकमल दास जी महाराज महात्यागी का आशीर्वादन होगा। धर्म सभा के बाद प्रसादी का आयोजन दोपहर 3:15 बजे होगा। संघ शताब्दी हिन्दू सम्मेलन मण्डल धनोप में कलश यात्रा में साज-सजा, झांकिया, राम दरबार तथा रामधुनी व अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र में रविवार को तस्वारियां बांसा मंडल के तस्वारिया बांसा में, कनेछनकलां मंडल के कनेछन में, धनोप मंडल के धनोप में, कोठियां मंडल के कोठियां में तथा अरवड़ मंडल के ईंटडियां में संघ शताब्दी हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा।