फूलियाकलां राजेश शर्मा।
फूलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया।
जानकारी देते हुए भवानी सिंह आरपीएस (पी) थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रातादेह चौराया के पास खारी नदी से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। अग्रीम कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया।