धनोप माताजी सांगरिया चौराहे पर विद्युत पोल की वजह से गिट्टी मिनरल टैंकर पलटी खाया

Update: 2026-03-04 14:55 GMT

फूलियाकलां राजेश शर्मा।

पीडब्लूडी द्वारा कंवलियास से कैरोट तक बन रहे मेगा हाईवे मार्ग पर धनोप माताजी सांगरिया चौराहे पर चल रहे सड़क निर्माण मेगा हाईवे पर 90 डिग्री घुमाउ पर 11KV लाइन का पोल मेगा हाईवे बनने से सड़क के किनारे पर आ गया है। जिसको 10 फीट रोड से दूर शिफ्ट करना है। जबकि इस उक्त पोल के पास 90 डिग्री का घुमाव है जो एक्सीडेंट पॉइंट पर है। इस घुमाव की वजह से सोमवार 2 मार्च दिन में लाइन व पॉल को बचाने हेतु वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया व रोड पर वाहन पलटी खा गया। जिससे वाहन चालक चोटिल व घायल हो गया। अत: उक्त पॉल को बिजली विभाग सड़क किनारे से 10 फीट दूर शिफ्ट करें। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। गोरतलब है कि धनोप में रोड का कार्य चालू है। ठेकेदार के लगे गिट्टी मिनरल टैंकर धनोप खारी नदी में बन रहे पुलिया के लिए पिलर पर प्लांट से माल ले जाया जा रहा था। धनोप माताजी सांगरिया चौराहे पर मेगा हाईवे रोड के किनारे पर विद्युत पोल लगा हुआ था जिसे बचाने के लिए टैंकर चालक ने घुमाव लिया तो टैंकर पलटी खा गया। गनीमत रहे उस वक्त रोड पर और दूसरे कोई साधन, विकल्प या राहगीर नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर थाना पुलिस के जवान पहुंचे जिसे दूसरे दिन मंगलवार को क्रेन मशीन के द्वारा टैंकर को सीधा करवाया गया। ठेकेदार के गिट्टी मिनरल टैंकर पलटी खा जाने से काफी नुकसान हुआ। उक्त कंपनी के बीमा कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

Similar News