श्री धनोप माता मन्दिर भंडारण से 35.68 लाख की राशि निकली

Update: 2026-03-04 15:50 GMT

फूलियाकलां राजेश शर्मा। बुधवार को धनोप गांव में स्थित श्री धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती हुई। मंदिर अध्यक्ष राणावत ने बताया कि भंडारण से तीन माह में 35 लाख 68 हजार 742 रुपए की राशी इकट्ठी हुई। राशि गिनने में 7 घंटे का समय लगा जो सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले 6 दिसंबर शनिवार को दानपात्र खोला जिसमें 2 माह में 18.42 लाख की राशि निकली थी। विदित रहे कि दानपात्र की निकली राशि अब तक की निकली राशि से सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। अध्यक्ष राणावत व मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, माधवेंद्र सिंह, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप पंडा, कालु पंडा, व्यवस्थापक हेमेंद्र सिंह राणावत, कैशियर महेश चंद्र जोशी, सुनील कुमार पाड़लेचा, लाला माली, नवल दाधीच, रामधन गुर्जर, किशन लाल, उमराव सिंह, हेमराज व अन्य यात्री उपस्थित रहे।

Similar News