फूलियाकलां राजेश शर्मा। सोमवार को धनोप में शुभ मुहूर्त में ग्रामीणों के समक्ष गांव में ही विद्यालय खेल मैदान में एक माह पहले होली का रोपन किया गया जिसका आज शाम 6:55 पर ढोल नगाड़े के साथ होली का दहन किया गया। इससे पहले बच्चों ने गोबर के बने बड़बुले होली पर फेंक के आनंद लिया। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक 'होलिका दहन' केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का एक महासंयोग भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में किए गए विशेष उपाय और टोटके जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर कर सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं। ग्राम वासियों ने होली दहन पर गीतो की ताल पर नाचे झूमें।