फूलियाकलां राजेश शर्मा। पन्ना सोहन गुरु संघ के जैनाचार्य सुदर्शन लाल महाराज का होली चातुर्मास धनोप गांव मे होगा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ धनोप का एक प्रतिनिधि मंडल जैनाचार्य सुदर्शन लाल म.सा. की सेवामें होली चातुर्मास की विनती लेकर उपस्थित हुआ। जैनाचार्य ने सुखे समाधि भाव से होली चातुर्मास पर धनोप में विराजने की स्वीकृति प्रदान की। आचार्य 1008 सुदर्शन लाल म.सा. का होली चातुर्मास धनोप में रविवार 8 मार्च को होगा। जिसको लेकर गुरुवार 26 फरवरी को आचार्य म.सा. का धनोप में मंगल प्रवेश हर्षो उल्लास के साथ हुआ। आचार्य सहित आदि ठाणा 4 व महासती का मंगल प्रवेश हुआ। जिसके लिए धनोप संघ में हर्ष की उल्लास छा गई। रविवार 8 मार्च को प्रवचन 8.45 बजे पाराशर वाटिका धनोप में आयोजित होगा। मंगल प्रवेश के दौरान वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ धनोप के संरक्षक तेजमल लोढ़ा,
भंवरलाल बुरड़, अध्यक्ष सोहन लाल लोढ़ा, उपाध्यक्ष पारसमल लोढ़ा रतनलाल लोढा, मंत्री महावीर बुरड़, कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा, सहमंत्री तारा चन्द लोढ़ा, पिंकेश बुरड़, आशिष लोढ़ा, पंकज लोढ़ा, हेमराज बुरड़
व काफी संख्या में श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।