जहाजपुर स्टेट हाईवे पर ईको और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Update: 2026-02-01 15:39 GMT


भीलवाड़ा | जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जहाजपुर थाने के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार को स्टेट हाईवे पर बोलेरो और इको कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद घायलों की चीख पुकार मच गई।आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस नेमके पर पहुंच कर लोगों की मदद से दोनों ही वाहनों मे सवार चार लोगों को बाहर निकाल कर जहाजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां से इको कार चालक तालाब गांव बूंदी निवासी भूपेंद्र धोबी को हालत गंभीर होने से कोटा रैफर कर दिया गया। शेष तीन घायलों बोलेरो चालक बाखोरा निवासी हंसराज मीणा 25, सांवरलाल मीणा 76 और श्रीमती चकोर 65 का राजकीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Similar News