शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- वेदों के मंदिर में दश लक्षण पर्यूषण पर्व में उत्तम आंकिचन धर्म की विधिवत पूजा शुरु की गई। सबसे पहले शांति धारा व बाद में भगवान का अभिषेक किया गया।इसके पश्चात विधि विधान से श्रावक-श्राविकाओं द्वारा अष्ट द्रव्य से दश लक्षण, सोलह कारण,नमोकार ,सम्मैद शिखर,देव शास्त्र गुरु आदि पूजा की गई। उत्तम आंकिचन धर्म का विधान विधिवत किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन वेदों के मंदिर में प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य राजकुमार , बबलू , प्रकाश ,हर्ष , सोगानी परिवार दांतडा वालो को मिला एवं द्वितीय शांतिधारा करने का सौभाग्य नेमीचंद , अनिल कुमार, शिवम ,सम्यक कटारिया परिवार को मिला। उनके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना।
कार्यक्रम में पीयूष गदिया, महावीर सोगानी,प्रभा चन्द्र,राजू मोदी,शारदा सोगानी, भंवरी देवी, ज्योति,इन्दु गदिया, नीलम, रेणु कटारिया, वर्षा,अंजना मोदी,लाड़ देवी , पंकज पाटनी,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।