शाहपुरा में चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग

Update: 2025-12-30 10:09 GMT

शाहपुरा। नगर के चारभुजा नाथ मंदिर में मंगलवार को ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह आयोजन शिव प्रकाश जोशी और चंद्र प्रकाश जोशी के परिवार की ओर से किया गया। शाहपुरा के प्रमुख ठाकुर जी मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया और भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

छप्पन भोग से पहले नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में महिलाएं आकर्षक परिधानों में सजी हुई थीं और भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं।

चारभुजा नाथ मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। ठाकुर जी को नई पोशाक धारण करवाई गई और मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया। दोपहर अभिजीत मुहूर्त में महाआरती की गई और इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

Tags:    

Similar News