भगवान परशुराम जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा महोत्सव 5 अक्टुबर को

Update: 2025-09-11 08:06 GMT

शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार विप्र सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज शाहपुरा द्वारा भगवान् विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 5 अक्टूबर 2025 रविवार को बड़े धूम धाम से बनाया जायेगा।

विप्र सेना राजस्थान सलाहकार समिति के सदस्य सुनील दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष अंकुर ओझा, नगर अध्यक्ष अभय पारीक, यूथ मण्डल अध्यक्ष गौतम तिवाड़ी ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर रविवार को नगर पालिका द्वारा परशुराम सर्किल बनाया गया,जिस सर्किल को सर्व ब्राह्मण समाज ने मंदिर का स्वरूप दिया।

मंदिर में परशुराम जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण जगद्गुरु निबार्कचार्य  श्यामशरण देवाचार्य जी के सानिध्य में बड़े ही धूम धाम से किया जायेगा।

बालाजी की छतरी से त्रिमूर्ति चोराहे तक मुख्य बाजार को सजाया जायेगा।

सर्व समाज नगरवासी परिवारो द्वारा जगद्गुरु निबार्कचार्य श्रीश्री जी श्यामशरण देवाचार्य श्री जी महाराज जी की भव्य शोभायात्रा बालाजी की छतरी से परशुराम सर्किल तक निकाली जाएगी, शोभायात्रा में 1001 कलश,बेंड ढोल नगाड़ो के साथ जगह जगह स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूर्णाहुति महाआरती होगी।

अतिथियों का स्वागत सत्कार एव अभिभाषण का आयोजन होगा,ब्राह्मण समाज का सामूहिक महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमें सभी नगरवासी उपस्थित रहेंगे।

Tags:    

Similar News