मोनिका का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

By :  naresh
Update: 2024-09-12 14:47 GMT

जहाजपुर (आज़ाद नेब) महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत छात्रा मोनिका कीर ने जिला स्तरीय कबड्डी छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के कारण शाहपुरा जिले से खेलने के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

प्रभारी प्रधानाचार्य भवानी राम रेगर ने बताया कि महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत छात्रा मोनिका कीर ने जिला स्तरीय कबड्डी छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने से शाहपुरा जिले से खेलने के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा का चयन होने से विधालय परिवार की ओर से छात्रा को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। छात्रा के चयन से नगर में खुशी का माहौल बना हुआ है। छात्रा मोनिका कीर 12 सितंबर से 14 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर भगुनगर में भाग लेगी।

Similar News