नवरात्रा पर कन्या पूजन व भोजन को लेकर मीटिंग का आयोजन

By :  naresh
Update: 2024-09-23 10:51 GMT

धनोप (राजेश शर्मा) । श्री राजपूत धर्मशाला कार्यकारिणी मिटिंग का आयोजन धनोप में शाहपुरा दरबार जय सिंह राजपूत के सानिध्य व सत्येन्द्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें नवरात्रा उपलक्ष में रविवार 6 अक्टूबर को कन्याओं का पूजन व प्रसादी कार्यक्रम श्री राजपूत धर्मशाला में रखने का निर्णय लिया गया। इस पवित्र कार्यक्रम का शुभारंभ विगत दो नवरात्रि से चल रहा है जो भविष्य में भी लगातार चलते रहने की संभावना है। कन्या पूजन व प्रसादी कार्यक्रम की सफलता हेतु श्री राजपूत धर्मशाला कार्यकारिणी में मनोनीत समाज के सभी पदाधिकारीयों को अलग-अलग कार्य करने का दायित्व दिया गया।

मिटिंग के दौरान राजपूत समाज केकड़ी के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ कादेड़ा का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। मिटिंग में योगेन्द्र सिंह (मिक्कू बना) शक्तावत सावर, गजराज सिंह, महावीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, राम सिंह, छोटू सिंह, शिवराज सिंह, उम्मेद सिंह, भंवर सिंह, भंवर सिंह, लक्षमण सिंह आदि उपस्थित थे।

Similar News