शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-भीमा बाई नारी शक्ति संगठन द्वारा दादा बाड़ी हनुमान मंदिर में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें समाज की सभी शिक्षिकाएं सम्मिलित रही। जिसमे वरिष्ठ अध्यापिका पुष्पा चंदेरिया,रेखा सोलंकी ,अरुणा डिडवानिया ,शकुंतला खटीक ,बसन्ती खोईवाल ,सावित्री खटीक एवं युवा वरिष्ठ अध्यापिका सपना खोईवाल को फल देकर सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को पुष्प अर्पित करके व दिप प्रवज्जलित करके कार्यक्रम शुरू किया गया।इस कार्यक्रम में पुष्पा देवी ,इंद्रा देवी ,भगवानी देवी एवं कंचन देवी द्वारा माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई साथ ही शिव मंडली दादा बाड़ी की अध्यक्ष लाली चावला के साथ सभी महिलाएं सम्मिलित रही।पिंकी खोईवाल आशा डीडवानिया ,आशा खोईवाल ,सुनीता पटेल ,पुष्पा खोईवाल रामकन्या खोईवाल द्वारा सभी अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया।
भीमा बाई नारी शक्ति संगठन द्वारा समाज की सभी सम्मानित शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में पुष्पा चन्देरिया ने सभी का ह्रदय से आभार प्रकट किया व शिक्षा के प्रति जागरूक किया।