विराट हिंदू सम्मेलन में संतोषपुरा की दहाड़: हिंदू एक होंगे तो सनातन का झंडा फहराएंगे—धाकड़
शाहपुरा -भैरू लाल लक्षकार सर्व हिंदू समाज का विराट हिंदू सम्मेलन के तत्वादान में भगवा वाहन रैली संतोषपुरा मंडल की रायनगर से प्रारंभ होकर अमरपुरा, खेड़ी, टोपा, माताजी खेड़ा, लक्ष्मीपुरा, हणुतिया होते हुए संतोषपुर में धर्म सभा में बदल गई। कार्यक्रम में बालिका द्वारा एकला नृत्य, युगल नृत्य किया गया । मुख्य अतिथि पूज्य सीताराम बाबा तथा मुख्य वक्ता रामेश्वर लाल धाकड़, अध्यक्षता नारायण बंजारा, नारी शक्ति की अध्यक्षता शांति देवी बंजारा रही मुख्य वक्ता रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि समस्त जाति बिरादरी छोड़कर हिंदू एकता का परिचय देकर हम सनातन की रक्षा करेंगे । इसी से भारत में मानव जगत की रक्षा होगी । याद रखें हम बटेंगे नहीं, तो कटेंगे नहीं ।समस्त हिंदू समाज संकल्प करें राष्ट्र व धर्म से बढ़कर कुछ नहीं होता ।राष्ट्र हमारा स्वाभिमान है। धर्म हमारी संपत्ति है, शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र रखने की परंपरा हमारे हिंदू समाज के महापुरुष व देवता से प्रेरणा लेकर हर घर में शास्त्र रखकर सनातन धर्म की रक्षा करने का संकल्प कराया । जात-पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई-भाई का नारा देकर हमें एक होने का संदेश दिया। जिस दिन हिंदू एक होगा उसी दिन श्री राम जन्मभूमि की तरह मानव जगत में सनातन का झंडा फहराएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीताराम बाबा ने कहा सनातन की रक्षा करना हर हिंदू का कर्तव्य है हर जाति बिरादरी के लोगों को गले लगाकर विराट हिंदू सम्मेलन से प्रेरणा लेकर सनातन की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ो प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे जिसमें बजरंग कुमावत, विजय सिंह राणावत ,भगवा रैली के संयोजक विक्रम बंजारा, गोरु बंजारा, भीमा बंजारा , मूलचंद बंजारा, रोडू बंजारा, रामेश्वर मीणा, हरजी कुमावत ,बहादुर बंजारा, नारी शक्ति में रेखा बंजारा, कांता बंजारा, शिवानी, दर्पण, खुशबू, आरती बंजारा आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राय सिंह बंजारा ने किया।