शिवांगी भाजपा सदस्यता अभियान की अजमेर सहर प्रभारी नियुक्त

By :  naresh
Update: 2024-09-30 14:00 GMT

बनेडा (जेपी शर्मा) । भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी शिवांगी कानावत को भाजपा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की अजमेर शहर प्रभारी मनोनीत किया। शिवांगी इस से पहले उदयपुर जिला सदस्यता अभियान प्रभारी, राजसमंद लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सहाड़ा, वल्लभ नगर विधानसभा उप चुनाव प्रभारी, भाजपा नव मतदाता अभियान की प्रदेश संयोजक का दायित्व सम्भाल चुकी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा में आई शिवांगी वर्तमान में भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण अभियान नमो ऐप अभियान की प्रदेश सह संयोजक का दायित्व सम्भाल रही हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा निकली गई जन आक्रोश यात्रा में भी उदयपुर संभाग अव्वल रहा था। 

Similar News