शाहपुरा में कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा, श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों में झूमकर लिया भाग"

By :  vijay
Update: 2025-08-21 09:30 GMT

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा। छाऊ देवी उपाध्याय की इच्छा अनुसार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसकी भव्य शुरुआत आज सुबह 11 बजे भाणा गणेश जी मंदिर से कलशयात्रा के साथ हुई। बैंड-बाजे और भक्तिमय गीतों के बीच महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते कलश यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा भाणा गणेश मंदिर से त्रिमूर्ति चौराहा, रामद्वारा, पुराना बस स्टैंड, वेलकम होटल होते हुए फिर त्रिमूर्ति चौराहा से शिव शक्ति खटीक समाज धर्मशाला पहुँची। यात्रा स्थल पर मंशापूर्ण महादेव और राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की।

कथा का उद्घाटन परम् पूज्य 1008 जगतगुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज कोठिया द्वारा किया गया। पहले दिन कथा में  दयानन्द सरस्वती   ने बताया कि श्री शिव महापुराण भगवान शिव को समर्पित प्रमुख हिन्दू पुराण है, जिसमें उनके विविध रूप, अवतार, ज्योतिर्लिंग, भक्त और भक्ति का वर्णन किया गया है।

इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा, मयंक शर्मा, राकेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, विहान शर्मा, चिराग शर्मा, भवर सेन, शम्भू सेन, राजेन्द्र खटीक, मदन गुर्जर, अभिषेक सेन सहित कुसुम लता शर्मा, दीपिका शर्मा, मधु शर्मा और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Similar News