बाकरा में विधि विधान से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को कराया गृह प्रवेश

By :  naresh
Update: 2024-09-17 10:35 GMT

शक्करगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पीएम आवास के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया। जिसके तहत ग्राम पंचायत बाकरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र मीना ने बताया की पीएम आवास योजना के तहत पूर्ण आवास में पंडित लक्ष्मण शर्मा ने मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर रतन लाल कुम्हार को गृह प्रवेश कराया।

जीएसएस अध्यक्ष रामकुमार मीना ने बताया की पीएम आवास योजना के तहत मंगलवार को देशभर में वर्ष 2024 / 25 के लक्ष्य अनुसार लाभार्थियों को पहली किश्त जारी की गई एवम पूर्व में बने आवासों में गृह प्रवेश करवाया गया। इससे पूर्व स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अधिकारियों कर्मचारियों ने एवम जन प्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकार स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक कांता मीना, एएनएम निर्मला मीना, वार्ड पंच शिवराज मीना,  अशोक मीना, मदन मीना, सोजीराम मीना सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Similar News