कोटड़ी न्यायालय में वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Update: 2025-12-21 16:27 GMT

 



कोटड़ी।   राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार रविवार   को वर्ष 2025 की चतुर्थ एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटड़ी में किया गया। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझाइश और सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण करना रहा।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटड़ी श्रीमती वर्षा आमेरा के मार्गदर्शन में न्यायालय स्टाफ, सहायक अभियोजन अधिकारी एवं विधिक सेवा से जुड़े अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।

लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को समझाइश कर विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई। बड़ी संख्या में वादकारियों ने लोक अदालत की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और इसे न्याय की सरल व सुलभ व्यवस्था बताया।

आयोजन के माध्यम से आमजन को वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। न्यायालय परिसर में लोक अदालत को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला और दिनभर प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही चलती रही।

Similar News